Home Aaryaa News आर्या टेलीपोर्ट जल्दी ही होगा ऑपरेशनल, 36 टीवी चैनल्स का करेगी प्रसारण
Aaryaa Newsमनोरंजन

आर्या टेलीपोर्ट जल्दी ही होगा ऑपरेशनल, 36 टीवी चैनल्स का करेगी प्रसारण

Share
Share

नई दिल्ली। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म “आर्या डिजिटल” के बाद बहुत जल्द “आर्या टेलीपोर्ट” का शुभारंभ करेगी।यह कई वर्षों के संघर्ष और मेहनत का प्रतिफल होगा, जो जल्दी ही पूर्ण होने को हैं। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि आर्या टेलीपोर्ट 36 टीवी चैनल्स का प्रसारण के साथ ऑपरेशनल होगी।जिसमें लगभग सभी भाषाओं के दर्शकों को कार्यक्रम व फिल्में देखने को मिलेगी।
नोएडा में भव्य कार्यालय निर्माण का कार्य काफी समय से जारी था।जो अब समाप्ति पर हैं।वहीं भारत सरकार के संबंधित विभाग द्वारा लाइसेंस भी मिल चुका हैं।संपूर्ण सेट – अप की तैयारी जोर – शोर से जारी हैं।आगे दुर्गेश सिंह ने बताया कि प्रयास हैं जल्द से जल्द प्रसारण कार्य शुरू हो।चूंकि, दर्शकों को आर्या टेलीपोर्ट का बेसब्री से इंतजार हैं।जिसको देखते हुए कार्य तेजी से किया जा रहा हैं।उम्मीद हैं इस वर्ष अंत तक प्रसारण प्रारंभ हो जायेगा।
बता दें कि आर्या डिजिटल ओटीटी के लाखों डाउनलोड्स हो चुके हैं।सभी भाषाओं में लगभग 1200 से अधिक वेब सीरीज, फिल्में आदि हैं।वहीं कई टीवी चैनल्स का लाइव प्रसारण भी ओटीटी पर जारी हैं।
उम्मीद हैं दर्शकों का प्यार सैटेलाइट टीवी चैनल्स प्रसारण पर भी मिलेगा।दर्शकों का मनोरंजन उनके पसंदीदा कार्यक्रमों के जरिए किया जायेगा।जहां विभिन्न भाषा – भाषी के दर्शक अपनी भाषा में मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...

पर्यावरण सुरक्षा संग भाई का धर्म: रक्षाबंधन से पहले हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों संग लगाए पौधे

रक्षाबंधन से पहले मुंगेर पहुंचे अभिनेता हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों...