Home Breaking News Top News राजधानी में कोहरे के साथ लौटी शीत लहर
Top Newsदिल्ली

राजधानी में कोहरे के साथ लौटी शीत लहर

Share
Share

दिल्ली। एनसीआर के कई इलाकों में कोहरे की घनी चादर देखने को मिली। दिल्ली में एक बार फिर कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड देखी जा रही है, कुछ दिनों की राहत के बाद अब दिल्ली में भीषण सर्दी की एंट्री हो गई है। सुबह के समय दिल्ली की बहुत-सी जगहों में विजेबिलेटी कम दर्ज की गई। कोहरा इतना घना कि 10 से 15 मीटर दूर तक भी कुछ देखना मुश्किल हो गया।

कोहरे के साथ-साथ दिल्ली में शीत लहर की भी वापसी हुई है, गुरुवार सुबह दिल्ली का तापमान 5.4 दर्ज किया गया, मौसम विभाग ने कहा है कि आज राजधानी का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिन तक सर्दी का ये सितम बना रहेगा। मैदानी इलाकों में शीत लहर के चलते रहने की संभावना है जिससे तापमान नीचे ही बना रहेगा।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नोएडा की औद्योगिक इकाइयों में मंगलवार को रहेगा लॉक डाउन।

पुलिस को हिंसा भड़काने वाले हमजा अली मजारी और जमील जमालियों की...

“जॉब छोड़कर गुजारा भत्ता से बचना” अब आम चाल? दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त संदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि कई पढ़े-लिखे पति स्वैच्छिक रिटायरमेंट लेकर...

शराब नीति केस में ED पर टिप्पणी हटाने की मांग: केजरीवाल–सिसोदिया को हाईकोर्ट ने और वक्त क्यों दिया?

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी केस में ट्रायल कोर्ट के फैसले से...