Home मनोरंजन आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी ने लिया भोजपुरी फिल्म ” शहनाई ” का ऑल इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिजिटल मीडिया राइट्स।
मनोरंजन

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी ने लिया भोजपुरी फिल्म ” शहनाई ” का ऑल इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिजिटल मीडिया राइट्स।

Share
Share

नई दिल्ली। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की इकाई कम्पनी आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भोजपुरी फिल्म शहनाई का ऑल इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिजिटल मीडिया राइट्स लिया गया हैं।यह भोजपुरी का पहला और नंबर ओटीटी प्लेटफॉर्म आर्या डिजिटल पर बहुत जल्द रिलीज होगी।उक्त जानकारी आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत के द्वारा दी गई।उन्होंने बताया कि फिल्म शहनाई के राइट्स लिए जा चुके हैं और जल्दी ही ट्रेलर जारी किया जाएगा।
फिल्म की कहानी पारिवारिक और मनोरंजक हैं।जिसमें भरपूर एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामा हैं।मधुर व कर्णप्रिय गीत संगीत से सजी यह फिल्म बेहतरीन बनी हैं।जो भोजपुरी भाषी दर्शकों की पसंद के अनुरूप बनी हैं।
अल्बर्ट मूवी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता गिरिजा सिंह एवं प्रशांत राज सिंह हैं।वहीं निर्देशक सूरज गिरी, लेखक मनी भारती, संगीतकार साजन मिश्रा, अनुज तिवारी और विकास भोजपुरिया हैं।फिल्म में 5 गाने हैं, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगी।ट्रेलर रिलीज के बाद म्यूजिक वीडियो जारी होगी।जिसके बाद पूरी फिल्म रिलीज होगी।
फिल्म के प्रमुख कलाकार डायनेमिक स्टार राजू सिंह माही, अपर्णा मलिक, शलेशा मिश्रा, जेपी सिंह, विद्या सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, वीरेंद्र झा वीरू, साहेब लालधारी, अंतिमा सिंह एवं अन्य हैं।बता दें कि अभिनेता राजू सिंह माही अन्य फिल्में प्यार में गुमराह, शुभान अल्लाह बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर आर्या डिजिटल ओटीटी पर रिलीज हैं।जबकि, हमनी बानी ओम जय जगदीश का ट्रेलर रिलीज पर हैं।इसके साथ ही राजू सिंह माही की अन्य कई फिल्में आर्या डिजिटल ओटीटी पर आने वाली हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...