Home Breaking News Top News AAP की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज
Top Newsदिल्ली

AAP की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज

Share
Share

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज होनी है. यह पार्टी की 9वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक है. पार्टी संविधान के अनुसार, साल में दो बार राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाना अनिवार्य है, इस बैठक में आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेताओं सहित सभी राज्यों और जिलों के संयोजक शामिल होंगे.

यह बैठक इस मायने में महत्वपूर्ण है कि इसी बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पर फैसला होना है. आपको बता दें कि राष्ट्रीय परिषद की पिछली बैठक में राष्ट्रीय संयोजक के रूप में अरविंद केजरीवाल का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया था. पार्टी संविधान के अनुसार, कोई भी सदस्य पार्टी पदाधिकारी के रूप में एक ही पद पर तीन-तीन साल के दो कार्यकाल से ज्यादा नहीं रह सकता है.

अरविंद केजरीवाल का यह दोनों कार्यकाल अप्रैल 2019 में पूरा हो चुका है. लेकिन दिसम्बर 2019 की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में 2020 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया. यानी अप्रैल 2020 में राष्ट्रीय संयोजक के रूप में अरविंद केजरीवाल का कार्यकाल खत्म हो चुका है. आज की बैठक में इसपर फैसला होगा कि पार्टी का अगला संयोजक कौन होगा.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...