Home झारखण्ड धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
झारखण्डराज्य

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

Share
Share

भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जन्मदिवस और झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आप सभी जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार – उपायुक्त

गिरिडीह । धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उपायुक्त -सह -जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक ने बिरसा मुंडा चौक, सिरसिया में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माला पहनाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि आज का यह दिन हम सभी झारखंडवासियों के लिए अत्यंत गर्व और उत्साह का दिन है कि आज झारखंड अपने 25 वर्ष के युवा सफ़र में प्रवेश कर चुका है और आज ही भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। झारखंड की यह धरती न केवल खनिज संपदा से समृद्ध है, बल्कि अपनी जीवंत लोक संस्कृति, लोक परंपरा, गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। एक ऐसा सफ़र जिसमें संघर्ष, अस्मिता, संस्कृति, और विकास की कहानियाँ समाई हैं।

आगे उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष और स्वतंत्रता की गाथा है। उनका साहस और योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता एवं समाज के अधिकारों की रक्षा हेतु जो बलिदान दिया है उसे देश सदियों तक याद रखेगा। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता और अदम्य साहस का ही आज परिणाम है कि हम अपनी माटी,संस्कृति और धरोहर को संरक्षित रखे हुए हैं। उन्होंने ऐतिहासिक उलगुलान का नेतृत्व किया एवं अपने अधिकारों के संरक्षण के लिए दृढ़ संकल्पित रहे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा श्रोत है। हम सभी को उनके आदर्शों, मूल्यों एवं विचारों को आत्मसाथ करना चाहिए। इस अवसर जिला नजारत उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी गिरिडीह सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं कर्मियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया विभिन्न सरकारी जमीनों का निरीक्षण।

उपायुक्त तथा एसएसपी ने प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लिए धनबाद अंचल तथा...

अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन से हड्डी के जटिल फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन।

धनबाद। सदर अस्पताल में एक बार फिर उन्नत चिकित्सा सुविधा एवं विशेषज्ञ...

अभिनंदन ट्रस्ट चेयरमैन का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत।

रांची : राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अभिनंदन ट्रस्ट के...

आशा भोसले के निधन पर रांची के कलाकार मोहम्मद साबिर हुसैन ने दी श्रद्धांजलि।

रांची । सिनेमा जगत के जानी-मानी गायिका अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली...