Home झारखण्ड झारखंड मोड़ भूली में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना का लिया गया निर्णय
झारखण्डराज्य

झारखंड मोड़ भूली में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना का लिया गया निर्णय

Share
Share

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

झारखंड मोड़ तीन मटिया का गौरव – राजू हाड़ी

झारखंड के गौरव भगवान बिरसा मुंडा – डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा

भूली। भूली के झारखंड मोड़ में नागरिक संघर्ष मोर्चा और सद्भावना एनजीओ के संयुक्त तत्वाधान में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई गई। भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। जयंती कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के बौद्धिक प्रकोष्ठ के धनबाद जिलाध्यक्ष राजू हाड़ी, मानव अधिकार प्रोटेक्शन के झारखंड प्रदेश प्रभारी सुंदिष्ट कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नील कांत नंदन सिंहा, सरजू सिंह का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा, संचालन सद्भावना एनजीओ के सचिव सह पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू एवं धन्यवाद ज्ञापन मानस रंजन पाल ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजू हाड़ी ने कहा कि झारखंड मोड़ भूली तीन मटिया का गौरव रखता है।धनबाद, टुंडी और बाघमारा विधानसभा का कोण है। भगवान बिरसा मुंडा ने संघर्ष और बलिदान की ऐसी गाथा लिखी,जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता है।
सुंदिष्ट कुमार ने कहा कि झारखंड मोड़ में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित होती है,तो यह यहां के लोगों के लिए गौरव की बात होगी।
डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा झारखंड के गौरव हैं। उनके संघर्ष की कहानी आज भी लोगों को न्याय और संघर्ष के लिए प्रेरित करती है। झारखंड मोड़ में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा उनके विचारों को सदैव स्मरण करवाती रहेगी। हमें झारखंड की सभ्यता संस्कृति, संघर्ष और बलिदान को संरक्षित रखने पर बल देना होगा।
मौके पर जगदीश प्रसाद राय, नीरज शर्मा, इंद्रकांत झा, अमिताभ दत्ता, दीपक महतो, बहादुर महतो, प्रियव्रत सिंह, बी सी सरकार, जुगन सिंह, अमरजीत पासवान, रंजन यादव, संतोष कुमार सिंह, साधन महतो, अशोक गुप्ता, मनोज कुमार, अरुण कुमार, गंगा बाल्मीकि आदि मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...