Home दिल्ली दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को लिखा पत्र, कहा- आने वाले कुछ दिन हमारे लिए चुनौतीपूर्ण
दिल्लीराष्ट्रीय न्यूज

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को लिखा पत्र, कहा- आने वाले कुछ दिन हमारे लिए चुनौतीपूर्ण

Share
Share

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने पुलिसकर्मियों को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि आगे आने वाले कुछ दिन हमारे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होंगे। इसलिए हमें सचेत रहना होगा।

इसके अलावा पत्र के माध्यम से  एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि 26 जनवरी को किसान आंदोलन के उग्र व हिंसक हो जाने पर भी आपने अत्यंत संयम और सूझबूझ का परिचय दिया है। हमारे पास बल प्रयोग का विकल्प मौजूद था लेकिन हमने सूझबूझ का परिचय दिया। आपके इस आचरण से दिल्ली पुलिस इस चुनौती पूर्ण आंदोलन से निपट पाई। हम सब इस प्रकार की चुनौतियों का सामना करते आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि आपकी मेहनत और कार्य कुशलता से ही किसान आंदोलन की चुनौती का हम डटकर मुकाबला कर पाए हैं।

बता दें कि 26 जनवरी को देश गणतंत्र दिवस मना रहा था और राजपथ पर भारतीय शौर्य की साक्षी दुनिया बन रही थी। लेकिन उसी दौरान राजपथ से महज कुछ किमी दूर उत्पात का खेल खेला जा रहा था। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने ट्रैक्टर परेड का ऐलान किया था। लेकिन दिल्ली पुलिस के मुताबिक वो अपने शपथ पत्र से मुकर गए। ट्रैक्टर परेड के नाम पर आईटीओ और लालकिले से जो तस्वीरें सामने आईं पूरी दुनिया आज उसकी निंदा कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे का कहर: 150+ फ्लाइट्स लेट, इंडिगो ने 2 कैंसल कीं

दिल्ली में घना कोहरा-स्मॉग से AQI 366 (‘बहुत खराब’), नरेला 418 (‘गंभीर’)।...

घना कोहरा: दिल्ली में 48 अराइवल-49 डिपार्चर कैंसल, एवरेज 23 मिनट डिले

दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे से 97 फ्लाइट्स कैंसल (48 अराइवल, 49...

सर्दी-स्मॉग का कहर: दिल्ली AQI 398 से 401, सोमवार तक राहत नहीं!

दिल्ली का AQI 398 पहुंचा, सीवियर कैटेगरी पर। चांदनी चौक 464, 22...

दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे का कहर: 66 फ्लाइट्स कैंसल, AQI 384 पर सांस लेना मुश्किल!

दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे से 66 फ्लाइट्स कैंसल। LVP प्रोसीजर ऑन,...