Home झारखण्ड 740 आवेदनों का निष्पादन, 762 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण
झारखण्डराज्य

740 आवेदनों का निष्पादन, 762 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

Share
Share

“आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” – सेवा का अधिकार सप्ताह

धनबाद । झारखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष (रजत पर्व) के शुभ अवसर पर तथा सेवा का अधिकार सप्ताह (21 से 28 नवम्बर 2025) के प्रथम दिवस शुक्रवार को धनबाद जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों एवं नगर निकाय के वार्डों में “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत विशाल जनसेवा शिविरों का आयोजन किया गया।

शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरवासी उमड़े तथा एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविरों में न केवल योजनाओं की जानकारी दी गई, बल्कि मौके पर ही परिसंपत्तियों का वितरण, स्वीकृति पत्र वितरण एवं आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए गए।

इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिन‌ 740 आवेदनों का निष्पादन किया गया। वहीं 762 लाभुकों के बीच ऑन द स्पॉट परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

जाति प्रमाण पत्र के 49, आय प्रमाण पत्र के 40, जन्म प्रमाण पत्र के 18, मृत्यु प्रमाण पत्र के 4, दाखिल खारिज वादों के 3, नया राशन कार्ड 45, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के 40, वृद्धा पेंशन के 32, विधवा पेंशन के 2, दिव्यांगता पेंशन के 2, विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के 449 एवं झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 से जुड़े 56 सहित 740 आवेदनों का निष्पादन किया गया।

शिविरों के दौरान लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। इसमें 28 लाभुकों को लैमिनेटेड जाति प्रमाण पत्र, 458 स्वयं सहायता समूह / क्लस्टर मेंबर को आइडेंटी कार्ड का वितरण,‌ 161 लाभुकों के बीच धोती – साड़ी एवं लूंगी का वितरण तथा 10 लाभुकों को कंबल, 104 लाभुकों को स्वेटर सहित 762 लाभुकों के बीच ऑन द स्पॉट परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

शिविरों में जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के बीडीओ-सीओ एवं विभागीय कर्मी पूरे दिन शिविरों में उपस्थित रहे तथा लाभुकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया।

उपायुक्त ने कहा कि “रजत पर्व के इस पवित्र वर्ष में राज्य सरकार का संकल्प है कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचे। आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार कार्यक्रम इसी संकल्प का जीवंत रूप है।

कहा कि आगामी 28 नवम्बर तक चलने वाले सेवा का अधिकार सप्ताह में जिले के सभी प्रखंडों एवं वार्डों में इसी प्रकार जनसेवा शिविर आयोजित किए जाएँगे, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles