Home क्राईम धनबाद में ब्राउन शुगर तस्करी : युवक गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

धनबाद में ब्राउन शुगर तस्करी : युवक गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी

Share
Share

धनबाद । वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देशानुसार धनबाद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए बड़ी कार्रवाई किया गया।वरीय पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर 21 नवंबर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

सूचना मिलते ही शाम 5:30 बजे कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के के.एफ.एस फैक्ट्री के पास छापामारी की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने कुमारधुबी निवासी 26 वर्षीय दीपक यादव उर्फ टिप्पु को ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने ब्राउन शुगर तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने अन्य सहयोगी का नाम भी उजागर किया हैं। पुलिस ने उसके पास से ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ कुल 22 पुड़िया (लगभग 5.2 ग्राम) बरामद किया, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया है।

धनबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है, साथ ही उसके सहयोगियों की तलाश जारी है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles