Home झारखण्ड नगर निगम ने लाभुकों को ऑन द स्पॉट उपलब्ध कराया बर्थ सर्टिफिकेट
झारखण्डराज्य

नगर निगम ने लाभुकों को ऑन द स्पॉट उपलब्ध कराया बर्थ सर्टिफिकेट

Share
Share

सक्सेस स्टोरी : “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” : “सेवा का अधिकार सप्ताह”

धनबाद । “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के आलोक में आयोजित “सेवा का अधिकार सप्ताह” के क्रम में शनिवार को धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड सं.–17 में आयोजित शिविर के दौरान सिम्मी खातून द्वारा अपनी पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र में नाम दर्ज कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया।

प्राप्त आवेदन का समुचित परीक्षण एवं अभिलेखों के मिलान उपरांत सहायक नगर आयुक्त प्रतिभा रानी द्वारा सुधार किए गए जन्म प्रमाण पत्र आवेदनकर्ता को ऑन द स्पॉट उपलब्ध कराया गया।

इसी क्रम में वार्ड सं.–22 (स्टील गेट कैंप) में भी एक महिला द्वारा प्रस्तुत जन्म प्रमाण पत्र में सुधार संबंधी आवेदन का परीक्षण एवं दस्तावेज़ सत्यापन करते हुए, निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुपालन उपरांत प्रमाण पत्र ऑन द स्पॉट उपलब्ध कराया गया।

साथ ही जिले के विभिन्न पंचायत एवं वार्डों में आयोजित शिविरों में भी ऑन द स्पॉट कई प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles