Home झारखण्ड शिविर में JSLPS की ओर से महिलाओं के स्व–सहायता समूहों को सौंपी गई चेक
झारखण्डराज्य

शिविर में JSLPS की ओर से महिलाओं के स्व–सहायता समूहों को सौंपी गई चेक

Share
Share

आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार : सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में JSLPS की ओर से महिलाओं के स्व–सहायता समूहों को सौंपी गई चेक

धनबाद । शनिवार को लटानी पंचायत पूर्वी टुंडी में “ आपकी योजना – आपकी सरकार आपके द्वार” अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत अंचल आधिकारी एवं लटानी पंचायत मुखिया तथा विधायक प्रतिनिधि के उपस्थिति में लटानी के सिंग्रराडीह,हलकट्टा, रंजीतपुर ,बामनबाद, फतेहपुर ग्राम के ग्राम संगठन में एक – एक लाख करके कुल पांच लाख का चेक वितरण किया गया। जिसमे उपरोक्त ग्राम संगठन के महिलाए उपस्थित थी और विस्तृत रूप से संकट ग्रस्त परिवार के सयोग के लिए आर्थिक सहायता के रूप में दिया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की ओर से महिलाओं के स्व–सहायता समूहों को ₹5,00,000 की राशि का चेक प्रदान करना। यह सहायता Vulnerability
Reduction Fund (VRF) के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना एवं आजीविका को बेहतर बनाना है।

इसके अलावा जिला के अन्य शिविरों में भी झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की ओर से महिलाओं के स्व–सहायता समूहों को अलग अलग राशि की चेक सौंपी गई।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles