Home क्राईम पूरे जिले में व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

पूरे जिले में व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया

Share
Share

धनबाद । वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर रविवार को पूरे जिले में व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने शाम से देर रात तक विभिन्न इलाकों में सघन जांच की।

पुलिस टीमों ने जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, राष्ट्रीय एवं राजकीय मार्गों, बाजार क्षेत्रों, बस स्टैंड, रिहायशी इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात होकर वाहनों की बारीकी से जांच की। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच के दौरान दस्तावेजों की सत्यापन की गई, हेलमेट व सीट बेल्ट का पालन भी देखा गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने लोगों की तलाशी ली, कई संदिग्धों को रोककर पूछताछ की तथा उनके पहचान पत्र का सत्यापन भी किया गया। बिना वैध कारण घूमने वाले युवकों व अपराध की आशंका वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई।

अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई, मोबाइल टीमों को सक्रिय किया गया तथा रात में भी पेट्रोलिंग को तेज करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान से अपराधियों में भय का माहौल बनता है और आम जनता को सुरक्षा का भरोसा मिलता है।

एसएसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...