Home Breaking News Top News बिहार के इस मुस्लिम ने सबसे पहले दिया राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा, 51 हजार का अंशदान कर कमाया पुण्य
Top Newsबिहार

बिहार के इस मुस्लिम ने सबसे पहले दिया राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा, 51 हजार का अंशदान कर कमाया पुण्य

Share
Share

नई दिल्ली। भगवान राम भारतीय सभ्यता संस्कृति के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों पर ही देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकता है। राम भक्त गुरु डॉक्टर एम रहमान ने राम मंदिर के निर्माण के लिए 51 हजार  का अंशदान दिया।

अदम्या अदिति गुरुकुल के संस्थापक गुरु डॉक्टर एम रहमान ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण में सहयोग हेतु 51 हजार का चेक उपेंद्र जी (प्रांत समरस्ता प्रमुख – विश्व हिंदू परिषद), मनीष कुमार विद्यार्थी (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), गौरभ अग्रवाल व कामेश्वर चौपाल जी को सौंपा। वहीं इस मौके पर अदम्या अदिति गुरुकुल के निदेशक मुन्नाजी और शिक्षक शशि सिंह मौजूद रहे।

इस अवसर पर राम मंदिर निर्माण समिति के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि गुरु रहमान जैसे लोग ही सच्चे भारतीय है जो बच्चों को भारतीय सभ्यता संस्कृति की शिक्षा तो देते हैं। साथ ही साथ भाईचारा प्रेम और सामाजिक सद्भाव का भी संदेश देते हैं। बच्चों को वेद पुराण के साथ ही साथ आधुनिक शिक्षा पद्धति के तहत में शिक्षा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय वांग्मय में भगवान राम आदर्श पुरुष है उनका जीवन चरित्र प्रत्येक मानव के लिए अनुकरणीय है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

राजस्व कार्यों के निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन की सख्ती।

31 दिसंबर तक हर हाल में होगा लंबित मामलों का निष्पादन। जिला...

अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत तीन दंपतियों को मिला एक-एक लाख का अनुदान।

जिला पदाधिकारी ने तीन लाभुक दंपतियों को एक–एक लाख रुपये का सावधि...

सभी अंचल कार्यालयों में शुरू होगा सीएससी।

ऑनलाइन राजस्व सेवाओं में सहूलियत के लिए बड़ा कदम। सभी डीसीएलआर एवं...

आयोजित जनता दरबार में 80 मामले सामने आए।

जनता दरबार में सुनी गई आमजन की समस्याएँ, कई समस्याओं का हुआ...