Home Breaking News ममता बनर्जी को फिर लगा बडा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजीब बनर्जी ने विधायक पद से दिया इस्तीफा
Breaking Newsपश्चिम बंगाल

ममता बनर्जी को फिर लगा बडा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजीब बनर्जी ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

Share
Share

पश्चिम बंगाल। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती दिन प्रतिदिन और बड़ी होती जा रही है। शुक्रवार यानी आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजीब बनर्जी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले 22 जनवरी को ही राजीब बनर्जी कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद राजीव बनर्जी ने कहा कि मैंने आज विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। मैं अभी भी पार्टी का सदस्य हूं। लेकिन मैं अभी मैं मानसिक रूप से कोई कदम उठाने के लिए तैयार नहीं हूं। मेरा मानना है कि लोगों के लिए अच्छा करना, गतिशील लोकतंत्र में पार्टी की संबद्धता आवश्यक है। मैं आपको आने वाले दिनों में अपने निर्णय के बारे में बताऊंगा।

“> इससे पहले राजीब बनर्जी ने कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा देते हुए सीएम ममता को भेजे अपने त्याग पत्र में लिखा था कि मुझे यह सूचित करते हुए बेहद खेद है कि मैंने वन विभाग में एक कैबिनेट मंत्री के रूप में अपने कार्यायल से इस्तीफा दे दिया है।  उन्होंने कहा कि राजभवन में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के पास त्याग पत्र की एक प्रति भेज दी गई है। बनर्जी ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करना मेरे लिए एक सम्मान की बात रही है। इस अवसर के लिए मैं दिल से अपना आभार व्यक्त करता हूं।

 

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

“भैया को भगा दिया, अब दीदी की बारी” – दिल्ली CM रेखा गुप्ता का ममता पर तीखा तंज

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कोलकाता दौरे पर ममता बनर्जी पर...

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: अब दावों-आपत्तियों पर ADJ रैंक जज करेंगे फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के SIR (वोटर लिस्ट क्लीन-अप) में न्यायिक...

ममता बोलीं—“बंगाल के महान व्यक्तित्वों के लिए नए प्रीफिक्स मत खोजिए”​

ममता बनर्जी ने PM मोदी के ‘स्वामी रामकृष्ण परमहंस’ लिखने पर आपत्ति...

1 अप्रैल से 1500 रुपए हर महीने? ममता सरकार का युवा साथी प्लान किसको फायदा पहुँचाएगा

ममता बनर्जी ने बांग्लार युवा साथी योजना को अगस्त से आगे बढ़ाकर...