Home झारखण्ड सड़क सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक किया गया
झारखण्डराज्य

सड़क सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक किया गया

Share
Share

पुलिस उप-महानिरीक्षक धनंजय कुमार सिंह, जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट-सह-सड़क सुरक्षा कोषांग ने की सड़क सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक

रांची । गुरुवार को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में पुलिस उप-महानिरीक्षक धनंजय कुमार सिंह, जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट-सह-सड़क सुरक्षा कोषांग की अध्यक्षता में गौतम दास (Manager Technical, NHAI), चन्दन आशिष (Manager Technical, NHAI) एवं शाश्वत कुमार सिन्हा (State Roll Out Manager eDAR/iRAD) की उपस्थिति में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक / क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं सभी वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक के साथ सड़क सुरक्षा के संबंध में एवं पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुपालन के सबंध में व्यापक रूप से चर्चा की।

बैठक के क्रम में सड़क दुर्घटना, दुर्घटना उपरांत मृत्यु व जख्मी तथा Hit and Run के संबंध में माहवार विवेचना की गयी और eDAR/iRAD में की गई प्रविष्टियों, MV Act के तहत् की गई कार्रवाई एवं Hit and Run के लंबित मामलों की समीक्षा की गयी।

  1. सभी वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक को Black Spots पर विगत एक वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं की सभी बिन्दुओं पर समीक्षा करने, जिन जिलों में Black Spots के कारण ज्यादा दुर्घटना हो रही है, विशेषकर उन जिलों में दुर्घटना रोकने हेतु सार्थक प्रयास करने साथ ही NHAI, MoRTH तथा एन०एच० डिविजन के पदाधिकारियों को Black Spots पर Long Term/ Short Term Measures लेने हेतु आदेशित किया गया।
  2. माह-जनवरी से अक्टुबर 2025 के बीच Hit & Run से संबंधित मामले में लंबित मुआवजा भुगतान के संबंध में वांछित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
  3. Breath Analyser, Speed Gun तथा अन्य उपकरणों का अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित की जाय। बगैर सीट बेल्ट / शराब का सेवन कर वाहन चलाने/ओवर स्पीडिंग / लेन जंपिंग जैसी अनियमितता तथा अपराध को रोकने के लिए विधिवत् अभियोजन की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाय।
  4. स-समय iRAD/eDAR में प्रविष्टि करने, नियमानुसार दुर्घटना पीड़ित को मुआवजा देने हेतु कार्रवाई सुनिश्चित करने और अन्य ईकाई यथा- MoRTH, NHAI एवं SH से समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित किया जाये, ताकि सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके।
  5. माह-जनवरी से अक्टुबर-2025 तक दुर्घटना में की गई कार्रवाई का समीक्षा करते हुए पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिये आदेशित किया गया।
  6. ठंड के मौसम विशेषकर दिसम्बर व जनवरी में कोहरा, रातें घनी व लम्बी होने के कारण सड़क दुर्घटना में वृद्धि की संभावना को देखते हुए दुर्घटना को रोकने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाय।
  7. Ambulance Repositioning, डायल-112 से संपर्क व समन्वय स्थापित कर जागरूक करने का निर्देश दिया गया।
Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अखिल झारखंड महिला संघ का राज्यस्तरीय अधिवेशन रांची में संपन्न.

रांची (झारखंड) : आजसू पार्टी के सहयोगी संगठन अखिल झारखंड महिला संघ...

ई20 एक साफ़ और हाई-परफ़ॉर्मेंस वाला ईंधन है : विशेषज्ञ

ई20 एक साफ़ और हाई-परफ़ॉर्मेंस वाला ईंधन है, पुराने वाहनों पर कड़े...