Home झारखण्ड 134 को वृद्धा पेंशन, 106 को इनकम सर्टिफिकेट सहित 942 आवेदनों का निष्पादन
झारखण्डराज्य

134 को वृद्धा पेंशन, 106 को इनकम सर्टिफिकेट सहित 942 आवेदनों का निष्पादन

Share
Share

“आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” : सेवा का अधिकार सप्ताह

शिविरों में प्राप्त हुए 10815 आवेदन

2860 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

धनबाद । झारखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष (रजत पर्व) के शुभ अवसर पर तथा सेवा का अधिकार सप्ताह में गुरुवार को धनबाद जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों एवं नगर निकाय के वार्डों में “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरवासी उमड़े। उन्हें एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। शिविरों में न केवल योजनाओं की जानकारी दी गई, बल्कि मौके पर ही परिसंपत्तियों, स्वीकृति पत्रों का वितरण एवं आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए गए।

इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि राज्य सरकार की फोकस एरिया की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए प्राप्त 10815 आवेदनों में 134 को वृद्धा पेंशन, 106 को इनकम सर्टिफिकेट सहित 942 आवेदनों का निष्पादन किया गया। वहीं 2860 लाभुकों के बीच ऑन द स्पॉट परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

उन्होंने बताया कि जाति प्रमाण पत्र के 200, आय प्रमाण पत्र के 213, जन्म प्रमाण पत्र के 183, मृत्यु प्रमाण पत्र के 29, दाखिल खारिज वादों के 63, जमीन मापी के 16, भूमि धारण प्रमाण पत्र 33, नया राशन कार्ड 1338, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के 120, वृद्धा पेंशन के 1260, विधवा पेंशन के 98, दिव्यांगता पेंशन के 36, कम्बल के 25, धोती साड़ी लूंगी के 215, झारखंड आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग सर्टिफिकेट के 17, झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 से जुड़े 119, विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के लिए 6850 सहित 10815 आवेदन प्राप्त हुए।

इसमें जाति प्रमाण पत्र के 76, आय प्रमाण पत्र के 106, जन्म प्रमाण पत्र के 43, मृत्यु प्रमाण पत्र के 17, नया राशन कार्ड 51, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के 39, वृद्धा पेंशन के 134, विधवा पेंशन के 24, दिव्यांगता पेंशन के 5, कंबल के 5, धोती साड़ी लूंगी के 176, झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 से जुड़े 99, विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के 167 सहित 942 आवेदनों का निष्पादन किया गया।

शिविरों के दौरान 24 लाभुकों को लेमिनेटेड जाति प्रमाण पत्र, 688 स्वयं सहायता समूह / क्लस्टर मेंबर को आइडेंटी कार्ड का वितरण,‌ 35 को साइकिल, 1706 लाभुकों को स्वेटर तथा अन्य 407 सहित 2860 लाभुकों के बीच ऑन द स्पॉट परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

शिविरों में जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के बीडीओ-सीओ एवं विभागीय कर्मी शिविरों में उपस्थित रहे तथा लाभुकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया।

उपायुक्त ने कहा कि “रजत पर्व के इस पवित्र वर्ष में राज्य सरकार का संकल्प है कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचे। आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार कार्यक्रम इसी संकल्प का जीवंत रूप है।

कहा कि आगामी 28 नवम्बर तक चलने वाले सेवा का अधिकार सप्ताह में जिले के सभी प्रखंडों एवं वार्डों में इसी प्रकार जनसेवा शिविर आयोजित किए जाएँगे, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...