Home Breaking News Top News अमित शाह के दौरे से पहले TMC में फिर भगदड़, राजीव बनर्जी ने दिया इस्तीफा
Top Newsपश्चिम बंगाल

अमित शाह के दौरे से पहले TMC में फिर भगदड़, राजीव बनर्जी ने दिया इस्तीफा

Share
Share

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल दो दिवसीय बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंच रहे हैं। उनके दौरे से पहले ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में एकबार फिर भगदड़ मचती दिख रही है। टीएमसी नेता राजीव बनर्जी ने आज विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 22 जनवरी को पार्टी के विभिन्ने पदों से पहले ही इस्तीफा दे दिया था।

इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा, “आज मैंने एक टीएमसी विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया है। मैंने पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।” हालांकि को इस्तीफा सौंपने के बाद जब वह विधानसभा परिसर से बाहर निकल रहे थे तो  उनके पास टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की तस्वीर भी साथ थी।

ठीक एक हफ्ते पहले 22 जनवरी को राजीव बनर्जी ने अपने मंत्री पद छोड़ दिया था। उस समय कयास लगाए जा रहे थे कि वह अप्रैल-मई में होने वाले महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी छोड़ सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

“भैया को भगा दिया, अब दीदी की बारी” – दिल्ली CM रेखा गुप्ता का ममता पर तीखा तंज

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कोलकाता दौरे पर ममता बनर्जी पर...

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: अब दावों-आपत्तियों पर ADJ रैंक जज करेंगे फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के SIR (वोटर लिस्ट क्लीन-अप) में न्यायिक...

ममता बोलीं—“बंगाल के महान व्यक्तित्वों के लिए नए प्रीफिक्स मत खोजिए”​

ममता बनर्जी ने PM मोदी के ‘स्वामी रामकृष्ण परमहंस’ लिखने पर आपत्ति...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...