Home क्राईम घर से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त।
क्राईमजुर्मझारखण्ड

घर से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त।

Share
Share

चतरा पुलिस अधीक्षक का अवैध कारोबारियों के विरुद्ध अभियान जारी।

अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप का हुआ भंडाफोड़, घर से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त।

चतरा । पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतापपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत सिलदाहा बाजार में भोला मल्लाह के द्वारा अवैध रूप से तस्करी करने हेतु अवैध अंग्रेजी शराब को घर मे छुपाया गया हैं तथा इसे बिहार राज्य में प्रतिबंधित शराब होने के बावजूद तस्करी की जाती है। उक्त सूचना पाकर त्वरित छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर घर के पीछे के रास्ते से फरार हो गया। छापामारी के क्रम में सिलदाहा बाजार निवासी भोला मल्लाह उर्फ आदित्य चौधरी के घर से भारी मात्रा में अवैध अँग्रेजी शराब जप्त की गई ।

जप्त अवैध अंग्रेजी शराब की विवरणी निम्न प्रकार हैं :-

  1. sterling reserve B7 750 ml 1 पेटी 12 पीस,
  2. Kingfisher केन बीयर 500ml 1 पेटी 24 पीस,
  3. Godfather केन बीयर 500 ml 1 पेटी 24 पीस,
  4. Kingfisher शीशा बोतल में बीयर 650 ml 1 पेटी 12 पीस,
  5. Kingfisher शीशा बोतल में बीयर 650 ml 1 पेटी 12 पीस,
  6. Kingfisher शीशा बोतल में बीयर 650 ml 1 पेटी 12 पीस,
  7. Old monk tum 375 ml 1 पेटी 24 पीस,
  8. Sterling reserve B7 180 ml 1 पेटी 48 पीस,
  9. Imperial blue 750 ml 1 पेटी 12 पीस
  10. Royal satg 180 ml खुला पेटी में 43 पीस

अवैध अंग्रेजी शराब को घर में रखने एवं तस्करी करने के आरोप में अभियुक्त भोला मल्लाह उर्फ आदित्य चौधरी एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतापपुर थाना कांड संख्या- 107/2025, धारा- 274/275/ 3(5) बी0 एन0 एस0 एवं 47(a) उत्पाद अधिनियम के तहत काण्ड दर्ज किया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

वयस्कों के लिए वित्तीय शिक्षा कार्यक्रम आयोजित।

धनबाद । राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र की ओर से बुधवार को बौआ...

धनबाद पहुंचे आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा,एसएसपी ने किया स्वागत।

आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए अहम निर्देश अपराध...

झारखंड विस की प्राक्कलन समिति ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा।

धनबाद । झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने सर्किट हाउस में समिति...