Home Breaking News Top News मुरादाबाद: बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 10 की मौत, 25 से ज्यादा घायल
Top News

मुरादाबाद: बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 10 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Share
Share

पीतलनगरी मुरादाबाद में शनिवार की सुबह बेहद दुखभरी रही। यहां पर आगरा हाईवे पर करीब साढ़े आठ बजे मिनी बस व ट्रक की टक्कर में दस लोगों की मौत हो गई। हादसा मुरादाबाद आगरा हाईवे पर नानपुर गांव के सामने हुआ। इस बड़े हादसे में 25 लोग घायल हैं, जिनमें से दस की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

मुरादाबाद ज‍िले के कुंदरकी में हादसे के बाद क्षत‍िग्रस्‍त वाहन। जागरण

निजी बस बिलारी से मुरादाबाद आ रही थी। यहां पर घने कोहरे के कारण वाहन चालक सामने से आ रहे वाहन को नहीं देख सके। डीएम राकेश सिंह के साथ एसएसपी प्रभाकर चौधरी मौके पर हैं। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल जाकर भी घायलों का हाल लिया है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसमें से दस की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। मोर्चरी और जिला अस्पताल पर शव की शिनाख्त में पुलिस जुटी है। मृतकों में से अधिकांश बिलारी थाना क्षेत्र के लोग बताए जा रहे हैं।

हादसे में 25 से ज्‍यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में हादसे में जान गंवाने वालों की संख्‍या और बढ़ भी सकती है। हादसा कैसे और क‍िन हालात में हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है। प्राथम‍िक जांच में यह बात सामने आ रही क‍ि कोहरे और ओवरटेक करने की वजह से ही यह हादसा हुआ। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद राहगीर और आसपास के लोगों ने खुलकर मदद की। इससे पुलिस और प्रशासन का काम आसान हो गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...