Home झारखण्ड धनबाद सांसद ने किया केंदुआडीह गैस रिसाव प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण
झारखण्डराज्य

धनबाद सांसद ने किया केंदुआडीह गैस रिसाव प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

Share
Share

पीड़ितों के लिए मुआवज़े और पुनर्वास की मांग,अधिकारियों को दिया निर्देश

धनबाद । केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव की घटना से कोयलांचल में दहशत का माहौल है। विशेष कर कोयला खनन क्षेत्रों के आस – पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग भयभीत हैं।वहीं शनिवार की देर शाम धनबाद सांसद ढुलू महतो ने केंदुआडीह पहुंच कर प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। सांसद ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की एवं हालात की संपूर्ण जानकारी ली।उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
धनबाद सांसद ने बीसीसीएल एवं आउटसोर्सिंग कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाये।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गैस रिसाव स्थल की तत्काल मिट्टी भराई कर स्थिति को नियंत्रित किया जाये।उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जिम्मेदार संस्थानों को जवाबदेह बनाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों के त्वरित पुनर्वास, सुरक्षित आवास सुनिश्चित करने तथा मृतक परिजनों को उचित मुआवज़ा देने की मांग भी की।
सांसद ने स्पष्ट कहा कि पीड़ितों के साथ किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।यह घटना एक बार फिर कोयलांचल क्षेत्र में सुरक्षा मानकों और निगरानी तंत्र पर बड़े सवाल खड़े करती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जिले में NCERT की किताबों को लेकर विद्यालय संचालक परेशान, ACM को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग

अलीगढ़ । जिले में एनसीईआरटी की किताबों को लेकर विद्यालय संचालक बेहद...

बड़की बौआ में दामोदर बाबा के भक्ति जागरण में झूमे ग्रामीण।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ...

गुड फ्राइडे के अवसर पर 3 लाख 52 हजार 326 बहनों को मिली मार्च महीने की राशि।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना। धनबाद । राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड...

एसआईआर की प्रक्रिया में सभी नागरिक निभाएं सक्रिय भागीदारी।

धनबाद । भारतवर्ष में 9वीं बार हो रहे विशेष ग्रहण पुनरीक्षण (एसआईआर)...