Home झारखण्ड गैस रिसाव पर प्रशासन सक्रिय,जांच टीम ने किया घटनास्थल का दौरा, प्रभावितों से ली जानकारी
झारखण्डराज्य

गैस रिसाव पर प्रशासन सक्रिय,जांच टीम ने किया घटनास्थल का दौरा, प्रभावितों से ली जानकारी

Share
Share

धनबाद । पुटकी अंचल एवं केंदुआडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हुए गैस रिसाव के बाद स्थिति का आकलन करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच समिति ने शनिवार को पूरे क्षेत्र का विस्तृत दौरा किया। अपर समाहर्ता विनोद कुमार के नेतृत्व में जांच टीम राजपूत बस्ती, नया धौड़ा, मस्जिद मोहल्ला सहित अन्य प्रभावित स्थानों पर पहुँची और स्थानीय निवासियों से सीधे बातचीत कर घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति समझी।

टीम ने गैस रिसाव की शुरुआत कैसे हुई, इसके कारण हो रही स्वास्थ्य समस्याओं, अब तक किए गए राहत एवं बचाव कार्यों, तथा वर्तमान में लोगों को हो रही दिक्कतों एवं चुनौतियों पर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण जानकारियाँ एकत्रित कीं।

निरीक्षण के क्रम में जांच समिति कुस्तौर क्षेत्रीय अस्पताल भी पहुँची, जहाँ गैस से प्रभावित इलाजरत मरीजों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। टीम ने अस्पताल में तैनात मेडिकल अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से भी बात कर उपचार की उपलब्धता एवं चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की।

जांच टीम में जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा, आईटी मैनेजर रूपेश कुमार मिश्रा, जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा, सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार तथा जिला राजस्व शाखा से प्रशांत झा शामिल थे। वहीं, स्थानीय स्तर पर पुटकी अंचलाधिकारी विकास आनंद, केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय तथा पीबी एरिया के निवर्तमान जीएम जी. सी. साहा भी पूरी अवधि तक समिति के साथ मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...