Home झारखण्ड उपायुक्त ने की केंदुआडीह में जहरीली गैस स्राव मामले में बीसीसीएल सीएमडी तथा टेक्निकल टीम के साथ बैठक
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने की केंदुआडीह में जहरीली गैस स्राव मामले में बीसीसीएल सीएमडी तथा टेक्निकल टीम के साथ बैठक

Share
Share

गैस स्राव के कारणों, रोकथाम तथा राहत बचाव कार्यों की हुई समीक्षा

बैठक में प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को तत्काल विस्थापित कर सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट करने पर जोर

धनबाद । शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में केंदुआडीह में जहरीली गैस स्राव मामले में बीसीसीएल सीएमडी तथा टेक्निकल टीम के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान गैस स्राव के कारणों, रोकथाम तथा राहत कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को तत्काल विस्थापित कर सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बीसीसीएल के तकनीकी टीम के एक्सपर्ट्स ने बताया कि केंदुआडीह के बस्तियों और एनएच के दोनों ओर से गैस रिसाव हो रहा। इसलिए बेहतर होगा कि गाड़ियां धिमी गति से चले और जितनी जल्दी हो सके आसपास की बस्तियों को खाली कराकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को एनडीआरएफ को पत्र लिख मामले की समुचित जानकारी देते हुए सुरक्षा की दृष्टि से एक्सपर्ट टीम मांग कर असेसमेंट कराने के निर्देश दिए। साथ ही एनएच को भी पत्र भेज सड़क की जांच कर अध्ययन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रभावित बस्तियों में कैंप लगा कर जल्द से जल्द सर्वे कराया जाए ताकि शिफ्ट करने वाले परिवारों की संख्या पता चल सके और उन्हें इच्छा अनुसार बेलगड़िया या कर्माटांड़ टाउनशिप में शिफ्ट कराया जा सके। उपायुक्त ने बताया कि आज कई परिवारों को बेलगड़िया टाउनशिप का भ्रमण कराया गया है ताकि लोग जल्द से जल्द प्रभावित क्षेत्रों से शिफ्ट हो सके।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...