Home झारखण्ड अवैध अंग्रेजी शराब से लदा पिकअप वाहन सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त
झारखण्डराज्य

अवैध अंग्रेजी शराब से लदा पिकअप वाहन सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त

Share
Share

कोडरमा । सतगावां थाना क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब से लदा एक पिकअप वाहन पलट गया। यह घटना रामडीह के नौवाचक स्थित अपना लाइन होटल के पास हुई। हादसे का असर इतना तेज था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें भरी शराब की बड़ी खेप सड़क पर फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जैसे ही वाहन पलटा, चालक बिना देर किए वहां से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप (बीआर 29 जीए 1186) को खास तौर पर इस तरह तैयार किया गया था कि उसमें छिपाकर शराब की बड़ी खेप ले जाई जा सके। वाहन के पीछे प्लाई का फ्रेम बनाकर करीब 130 पेटी शराब की बोतलें छिपाई गई थीं,
ताकि सामान्य जांच में इसकी भनक न लगे।लेकिन जैसे ही वाहन पलटा, भारी मात्रा में बोतलें सड़क पर बिखर गईं और तस्करी का पूरा राज खुल गया। ग्रामीणों ने बताया कि वाहन की रफ्तार ज्यादा थी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया। सड़क पर फैली शराब को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए। कुछ देर बाद इलाके में जाम जैसी स्थिति भी बन गईसूचना मिलते ही सतगावां थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पलटे वाहन को सीधा करवाया और उसे थाने ले जाया गया। वाहन में भरी शराब की पेटियों को दूसरे वाहन में लोड कर थाने पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि यह अवैध शराब तस्करी का बड़ा मामला है। फरार चालक की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...