Home झारखण्ड पुल से अनियंत्रित मोटरसाइकिल गिरने से व्यक्ति की मौत
झारखण्डराज्य

पुल से अनियंत्रित मोटरसाइकिल गिरने से व्यक्ति की मौत

Share
Share

पाकुड़ । पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क पर सोनाजोड़ी के पास एक पुल से मोटरसाइकिल गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र में हुई।

बताया गया कि हिरणपुर से पाकुड़ की ओर आ रही मोटरसाइकिल सोनाजोड़ी पुल के पास अनियंत्रित हो गई। मोटरसाइकिल लगभग 20 फीट नीचे जा गिरी, जिससे सवार के सिर पर गंभीर चोट लगी और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। मोटरसाइकिल सवार को सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

आस पास के लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल तेज गति से आ रही थी और चालक पुल के पास नियंत्रण खो बैठा। स्थानीय लोगों के अनुसार, सोनाजोड़ी के पास इस पुल पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पुल के किनारे बनी अस्थायी ईंट की रेलिंग सुरक्षा के लिए पर्याप्त नहीं है।घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के अवर निरीक्षक दिनेश प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मृतक की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...