Home झारखण्ड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत,एक घायल
झारखण्डराज्य

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत,एक घायल

Share
Share

तमाड़ । तमाड़ थाना क्षेत्र की मारधान पंचायत के चायाडीह गांव में सोमवार की दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक मनोज महतो की मौके पर मौत हो गई,जबकि एक युवक तरुण महतो गंभीर रूप से घायल हो गया हैं।
मनोज महतो चौका थाना क्षेत्र के तुलगाम का निवासी था, जबकि घायल तरुण महतो चायाडीह का निवासी है। घटना दोपहर लगभग एक बजे की है, जब दोनों युवक ट्रैक्टर से धान लाने के लिए खेत की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर की स्टीयरिंग अचानक जाम हो गई और वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक गड्ढे में पलट गया और दबकर मनोज की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर तमाड़ पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। घायल तरुण महतो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। ट्रैक्टर इंचगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा – डॉ रामेश्वर उरांव

एनएसयूआई लोहरदगा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,मुख्य अतिथि विधायक डॉ रामेश्वर...

झारखंड में 3 दिनों तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी।

रांची । झारखंड के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव...

खुरई उप जेल का महानिदेशक द्वारा निरीक्षण,ओपन जिम का लोकार्पण।

सागर (मप्र) । खुरई उप जेल में उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया।...

अलीगढ़ में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को लेकर किसान सेना का प्रदर्शन।

अलीगढ़ (यूपी) । जिले में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को...