Home झारखण्ड उपायुक्त ने NDRF की एक्सपर्ट टीम के साथ की महत्वपूर्ण बैठक
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने NDRF की एक्सपर्ट टीम के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

Share
Share

उपायुक्त ने केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले को लेकर NDRF की एक्सपर्ट टीम के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण, अद्यतन आँकड़ों की तत्काल उपलब्धता तथा लोगों के सुरक्षित विस्थापन पर दिया गया जोर

धनबाद । सोमवार को केंदुआडीह क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जारी जहरीली गैस रिसाव की स्थिति को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की एक्सपर्ट टीम, जिला प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक का उद्देश्य प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन, गैस रिसाव के कारणों का वैज्ञानिक विश्लेषण, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा तथा आगे की रणनीति तय करना था।
उपायुक्त आदित्य रंजन ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि NDRF की एक्सपर्ट टीम प्रभावित इलाकों का विस्तृत निरीक्षण कर गैस रिसाव से संबंधित अद्यतन आँकड़े शीघ्र उपलब्ध कराए, ताकि राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि स्थिति संवेदनशील है और प्रत्येक मिनट का प्रभाव सीधे प्रभावित परिवारों की सुरक्षा से जुड़ा है। इसको ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने 02 कार्यपालक दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) तथा 40 सुरक्षा बलों की तैनाती प्रभावित क्षेत्रों में करने का निर्देश दिया, ताकि निगरानी एवं नियंत्रक व्यवस्था सुदृढ़ बनाई जा सके।
उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों को बेलगड़िया तथा कर्माटांड़ टाउनशिप में स्थानांतरित करने के विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि लोग अपनी सुविधा एवं इच्छा के अनुसार सुरक्षित स्थान चुन सकें।जिला प्रशासन का प्राथमिक लक्ष्य है कि किसी भी व्यक्ति का जीवन खतरे में न पड़े तथा सभी को सुरक्षित वातावरण मुहैया कराया जा सके।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...