Home Breaking News Top News बुलंदशहर : गला दबाकर युवक को मार डाला, खाली प्लॉट में फेंका शव
Top Newsउत्तराखंडजुर्म

बुलंदशहर : गला दबाकर युवक को मार डाला, खाली प्लॉट में फेंका शव

Share
Share

बुलंदशहर। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव किला मेवई में रविवार सुबह एक खाली पड़े प्लॉट में गांव के ही लापता युवक शव पड़ा मिला। शव को देख लोगों मे हड़कंच मच गया। युवक के गले पर निशान है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

गांव किला मेवई निवासी विवेक (23) पुत्र केशव शादियों में स्टेज लगाने का कार्य करता था। शनिवार शाम वह अचानक लापता हो गया। रविवार सुबह विवेक का शव गांव के एक प्लॉट में पड़ा मिला। सीओ खुर्जा सुरेश सिंह ने बताया कि विवेक के गले पर चोट के निशान हैं। मौत का कारण गला दबाना लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- सत्यवीर सिंह

 

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

पंचेत में लगाये जा रहे सोलर प्रोजेक्ट को लेकर एसडीएम ने की डीवीसी व संग्राम समिति के साथ वार्ता।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल...

आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।

धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक...