Home झारखण्ड माइक्रोफाइनेंस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
झारखण्डराज्य

माइक्रोफाइनेंस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Share
Share

अच्छे क्रेडिट रिकॉर्ड के लिए समय पर ऋण चुकाना आवश्यक

धनबाद । पूर्वी गोविंदपुर के बराबांध पंचायत भवन में ‘माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री नेटवर्क’, जो भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा मान्यता प्राप्त एनबीएफसी-एमएफआई का एक राष्ट्रीय स्तर का स्व-नियामक संगठन है, ने क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड के सहयोग से माइक्रोफाइनेंस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय, विशेष रूप से महिलाओं को वित्तीय साक्षरता प्रदान करना, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और सही ऋण व्यवहार को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में विभिन्न गांव से कुल 115 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तथा गोविंदपुर थाना के शैलेन्द्र कुमार ने सभी महिलाओं को डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के उपायों पर जानकारी दी और सावधान रहने की अपील की।

वहीं एलडीएम ऑफिस से अधिकारी राजेंद्र कुमार, नाबार्ड के बसंत कुमार एवं गोविंदपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया जयजीत मुखर्जी ने उपस्थित महिलाओं से अपनी आवश्यकता और क्षमता के अनुसार ही ऋण लेने तथा उसे समय पर चुकाने का आग्रह किया। कहा इससे वे अपने क्रेडिट रिकॉर्ड को बेहतर बना सकेंगे। उन्होंने समय पर ऋण चुकाने की महत्ता पर बल देते हुए बताया कि यह एक अच्छे क्रेडिट रिकॉर्ड के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने बैंको द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं, सरकारी योजनाओं तथा डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आम नागरिकों से साइबर धोखाधड़ी के प्रति सतर्क और सजग रहने की अपील की।

माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री नेटवर्क के रीजनल हेड, संजय कुमार ने कहा कि वित्तीय साक्षरता हर व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में ग्राहकों को सलाह दी गई कि यदि उन्हें ऋण से संबंधित कोई समस्या या शिकायत हो, तो वे अपने लोन कार्ड पर अंकित ‘ग्राहक शिकायत निवारण नंबर’ या माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री नेटवर्क के टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...