Home बिहार बेतिया पुलिस के दो अधिकारियों को किया गया सम्मानित।
बिहारराज्य

बेतिया पुलिस के दो अधिकारियों को किया गया सम्मानित।

Share
Share

बेतिया। पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण (बेतिया) द्वारा जिले में लंबित कांडों की गहन समीक्षा के दौरान अक्टूबर एवं नवंबर 2025 में दर्ज मामलों की तुलना में उनके निष्पादन की प्रगति का आकलन किया गया। इस समीक्षा में बेतिया पुलिस के दो अधिकारियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट पाया गया, जिन्हें उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

शिकारपुर अंचल के पर्यवेक्षी पदाधिकारी पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा को उत्कृष्ट अंचल निरीक्षक/पर्यवेक्षी पदाधिकारी (Best Supervisory Officer) के रूप में चिन्हित किया गया। उन्होंने 118 प्रतिवेदित कांडों की तुलना में 145 कांडों का सफल निष्पादन कर उल्लेखनीय कार्यकुशलता का परिचय दिया।

वहीं, लौरिया थाना के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक रमेश कुमार शर्मा को उत्कृष्ट थानाध्यक्ष (Best SHO) चुना गया। उनके कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र में 59 प्रतिवेदित कांडों के मुकाबले 80 कांडों का निष्पादन किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का प्रदर्शन जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन के विश्वास को भी मजबूत करता है। उन्होंने अन्य अधिकारियों को भी कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए प्रेरित किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कुलटांड़ में हरिमंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा।

रात्रि में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन। बोकारो । शुक्रवार को चन्दनकियारी...

सभी ईदगाह और मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई ईद की नमाज।

धनबाद । ईद-उल-फितर के अवसर पर जिले के सभी ईदगाह और मस्जिदों...

ध्वजारोहण के साथ श्रीरामचरित मानस महायज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ।

धनबाद । शनिवार को बाघमारा प्रखंड के बौआ कला उत्तर पंचायत अंतर्गत...