Home झारखण्ड बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान का एक दिवसीय धनबाद दौरा
झारखण्डराज्य

बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान का एक दिवसीय धनबाद दौरा

Share
Share

सिंह मेंशन पहुंच झरिया विधायक से की औपचारिक मुलाकात।

कोयला उत्खनन कार्य का भी किया निरीक्षण, मजदूरों की समस्याओं से भी हुए अवगत

झरिया । बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान अपने एक दिवसीय धनबाद दौरा के दौरान झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास सिंह मेशन पहुंचे।उन्होंने सिंह मेंशन में पूर्व विधायक कुंती देवी से आशीर्वाद लिया।साथ ही वर्तमान विधायक रागिनी सिंह व पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मंत्री जमा खान को शॉल और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान मंत्री जमा खान ने ऐना कोलियरी के आरके अर्थ रिसोर्सेस आउटसोर्सिंग परियोजना में हो रहे कोयला उत्खनन को बारिकी से देखा। उन्होंने कहा कि कोयलांचल धनबाद का दौरा करने का सौभाग्य मिला।यहां मजदूर माइंस से खतरा के बीच कोयला निकालते हैं और देश के आर्थिक विकास में योगदान देते हैं।आगे कहा कि यहां मजदुरों से जुड़ी और स्थानीय मुद्दों को लेकर वर्तमान विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह से जानकारी प्राप्त हुई हैं।जो भी मजदूरहित की बात होगी, सरकार में रखुंगा।इस एक दिवसीय धनबाद प्रवास में आरके अर्थ रिसोर्सेस आउटसोर्सिंग परियोजना निरीक्षण के दौरान मंत्री जमा खान के साथ वर्तमान विधायक रागिनी सिंह,पूर्व विधायक संजीव सिंह, विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह,आरके प्रबंधन रवि अग्रवाल समेत कोलियरी के मजदूर उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...