Home झारखण्ड बिना रजिस्ट्रेशन के डॉग ब्रीडरों पर कार्रवाई करने का निर्देश
झारखण्डराज्य

बिना रजिस्ट्रेशन के डॉग ब्रीडरों पर कार्रवाई करने का निर्देश

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने डोग बाइट कंट्रोल, पशु कल्याण एवं रैबीज उन्मूलन कार्यक्रमों के सुचारु क्रियान्वयन के निर्देश दिए। साथ ही जिले में बिना रजिस्ट्रेशन के डॉग ब्रीडरों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने एंटी रैबीज वेक्सीन का स्टॉक ओडिट कराने का भी निर्देश दिया।

बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि डॉग ब्रीडर एवं पालतू जानवरों की बक्री करने वाले संस्थाओं को राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड से निबंधन करना अनिवार्य है।

बैठक में एनिमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960, पशु तस्करी रोकने, डॉग बाइट के हाई रिस्क जोन की पहचान करना, आवारा कुत्तों के लिए फीडिंग जॉन का निर्धारण सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपायुक्त ने की झमाडा की योजनाओं की समीक्षा।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष...

ड्यूटी के दौरान हुई मृत कर्मी के आश्रितों को मुआवजा व नियोजन पर बनी सहमति।

रांची । चामा नगड़ी कांके निवासी 32 वर्षीय बिरसा कच्छप की मृत्यु...

आर्थिक रूप से कमजोर महिला का सदर अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन।

धनबाद । सोमवार को सदर अस्पताल में आर्थिक रूप से कमजोर एक...

देर रात लालपुर के लूप बार में पुलिस ने की छापेमारी।

रांची : लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित लूप बार में रविवार की...