Home झारखण्ड प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर बीडीओ तथा सीओ ने विभिन्न विद्यालयों का किया निरीक्षण
झारखण्डराज्य

प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर बीडीओ तथा सीओ ने विभिन्न विद्यालयों का किया निरीक्षण

Share
Share

कई विद्यालयों में शत प्रतिशत विद्यार्थी रहे उपस्थित

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा से पहले प्री बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करा कर इसका स्वागत किया है।

प्री बोर्ड परीक्षा में जिले के अधिकतर विद्यालयों में शत प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति दर्ज हो रही है। संबंधित प्रखंड एवं अंचल अधिकारी भी प्री बोर्ड परीक्षा के दौरान विद्यालयों का भ्रमण कर छात्रों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक से उत्तरीण होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

आयोजित परीक्षा में केजीबीभी गोविंदपुर तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय जमुआ जमुआटांड़ कतरास सहित अधिकतर‌ विद्यालयों में छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

जबकि धनबाद प्राणजीवन एकेडमी – 332 में से 329 उपस्थित हुए। श्रीमती छोटकी देवी गर्ल्स हाई स्कूल- 20 में से 19 उपस्थिति दर्ज की गई। बीजीएस हाई स्कूल लोयाबाद – 181 में से 176 उपस्थित हुए।राजकीय कृत उच्च विद्यालय सालुकचपरा – 254 में से 252 उपस्थित रहे। उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेनोगोडिया निरसा – 189 में से 184 उपस्थित हुए।जेबीएवी धनबाद के दसवीं में 48 में से 45 और बारहवीं में 36 में 35 बच्चे उपस्थित हुए। शिवाजी प्लस टू उच्च विद्यालय बेनोगोडिया – 479 में 463 उपस्थित हुए। बालिका उच्च विद्यालय जीगोमो तोपचांची – 86 में 84 बच्चे उपस्थित हुए। उत्क्रमित उच्च विद्यालय रघुनाथपुर – 79 में 75 बच्चे उपस्थित हुए। एसबीकेसीसी उच्च विद्यालय – 332 में 329 बच्चे उपस्थित हुए।

उल्लेखनीय है कि प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन बोर्ड परीक्षा की तरह ही किया जा रहा है। इससे छात्र बोर्ड परीक्षा के माहौल से परिचित हो रहे हैं। उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...