Home झारखण्ड पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बेलगड़िया में शुरू होगी मशरूम की खेती
झारखण्डराज्य

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बेलगड़िया में शुरू होगी मशरूम की खेती

Share
Share

धनबाद । बेलगड़िया निवासियों के रोजगार के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मशरूम की खेती शुरू की जाएगी। साथ ही बांस, जुट व मत्स्य पालन के लिए योजनाएं तैयार की गई है।

इसको लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मशरूम की खेती के लिए बेलगड़िया टाउनशिप में स्थल चिन्हित कर महिलाओं को इससे जोड़ने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपायुक्त को बताया गया कि बटन मशरूम की कम लागत और कम जगह पर खेती की जा सकती है। वहीं बांस एवं जुट से संबंधित रोजगार के लिए टाउनशिप की महिलाएं काफी उत्साहित है। अगले वर्ष जनवरी में इसके शुरू होने की संभावना है।

उपायुक्त ने मशरूम की खेती के लिए शीघ्र स्थल का चयन कर योजना को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, जिला मत्स्य पदाधिकारी उषा किरण के अलावा जेआरडीए के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अझवार प्रीमियर लीग 2026 सीजन-3 का समापन।

विंध्यवासिनी इलेवन ने ईगल स्पोर्ट्स को हराया। मध्यप्रदेश । डिंडोरी जिले में...

मुंगेर के फिल्म निर्माता सुजीत सुमन बने भिखारी,वीडियो सोशल मीडिया में।

मुंगेर (बिहार) । फिल्म निर्माता सुजीत सुमन भिखारी बने हैं।लेकिन,यह वास्तविक नहीं...

उपायुक्त ने की झमाडा की योजनाओं की समीक्षा।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष...

ड्यूटी के दौरान हुई मृत कर्मी के आश्रितों को मुआवजा व नियोजन पर बनी सहमति।

रांची । चामा नगड़ी कांके निवासी 32 वर्षीय बिरसा कच्छप की मृत्यु...