Home झारखण्ड लिंडसे क्लब में पोष पार्बन मेले का हुआ सफल समापन
झारखण्डराज्य

लिंडसे क्लब में पोष पार्बन मेले का हुआ सफल समापन

Share
Share

धनबाद : हीरापुर स्थित लिंडसे क्लब एवं लाईब्रेरी प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय पौष पार्बन मेला का सफल समापन हुआ।अंतिम दिन मुख्य अतिथि इसीएल बीसीसीएल के टेक्निकल डायरेक्टर हिमाद्री राय को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी को पौष पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में गुरुसुर नृत्य संघ, ऋषिता सेन गुप्ता ने शानदार बांग्ला सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी एवं कोलकता से आये हुए मैनाक बांग्ला बैंड के द्वारा बहुत ही सुंदर पारंपरिक सांस्कृतिक लोकप्रिय लोकसंगीत पेश किया। इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।दर्शकों को काफी आनंद आया।बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस कंपटीशन के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता घोषित होने वाले को पुरस्कृत किया गया।साथ ही सुबह दस बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन क्लब एवं एसएनएमएमसीएच के सहयोग से किया गया। जिसमें 35 यूनिट रक्त जरूरतमंदो के लिए संरक्षित हुए। क्लब के अध्यक्ष अमलेन्दु सिन्हा ने क्लब के सभी पदाधिकारीओं को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मेले में आए लोगों व सभी स्पॉन्सर का हार्दिक स्वागत-अभिवादन किया।सचिव सलिल विश्वास ने क्लब के सभी सदस्य तथा कार्यकर्ताओं का पोष पार्बन के सफल आयोजन के लिए हृदय से धन्यवाद दिया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...