Home बिहार जिलास्तरीय युवा उत्सव-2025 के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले कर्मी हुए सम्मानित।
बिहारराज्य

जिलास्तरीय युवा उत्सव-2025 के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले कर्मी हुए सम्मानित।

Share
Share

बेतिया। जिलास्तरीय युवा उत्सव-2025 के सफल एवं सुचारू आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों को जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राकेश कुमार ने कहा कि युवा उत्सव जैसे बड़े सांस्कृतिक आयोजनों की सफलता टीमवर्क, अनुशासन और समर्पण से ही संभव होती है।

उन्होंने सभी कर्मियों की मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि इनके सहयोग से ही जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिला। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी इसी उत्साह और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस कार्यक्रम में राजेश कुमार, शिक्षिका मेरी आडलीन, डॉ रानी कुमारी, लिसा चंद्रा, डॉ जागृति कुमारी, प्रभाष कुमार, संजय कुमार, संजीव कुमार गौतम, भूषण कुमार, रंजन कुमार मिश्र, घनश्याम कुमार, असलम कव्वाल, डॉ सुरेंद्र राम, रवि कुमार,प्रशांत कुमार, रामएकबाल, रविरंजन कुमार सहित निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ मो. दानिश, डॉ दिवाकर राय, असलम कव्वाल, डॉ सुरेंद्र राम, डॉ जगमोहन कुमार, कुमारी सीमा, पायल बनर्जी, कमलेन्द्र कुमार, दीपक शर्मा को सम्मानित किया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles