Home बिहार अल्पसंख्यक छात्रों के लिए JEE (Mains) एवं NEET-2026 की निःशुल्क आवासीय कोचिंग, आवेदन आमंत्रित।
बिहारराज्य

अल्पसंख्यक छात्रों के लिए JEE (Mains) एवं NEET-2026 की निःशुल्क आवासीय कोचिंग, आवेदन आमंत्रित।

Share
Share

बेतिया। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार की राज्य अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के अंतर्गत अल्पसंख्यक समुदाय (बौद्ध, सिख, पारसी, ईसाई, मुस्लिम एवं जैन) के छात्र-छात्राओं के लिए JEE (Mains) एवं NEET-2026 प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क आवासीय कोचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कोचिंग कार्यक्रम हज भवन, पटना में संचालित होगा।

सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, पश्चिम चम्पारण अब्दुल राशीद ने बताया कि कोचिंग केंद्र हज भवन, पटना द्वारा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कुल 60 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। इच्छुक एवं पात्र अल्पसंख्यक समुदाय के अभ्यर्थी JEE (Mains) एवं NEET-2026 परीक्षा की तैयारी हेतु उक्त रिक्तियों के विरुद्ध नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना Admit Card एवं Result के साथ दिनांक 17.12.2025 से 27.12.2025 तक की अवधि में हज भवन, पटना में संपर्क स्थापित करना होगा, ताकि कोचिंग प्रशिक्षण में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles