Home Breaking News Top News नीतीश सरकार में इस हफ्ते होने जा रहा है मंत्रीमंडल का विस्तार, उपेंद्र कुशवाहा बन सकते हैं शिक्षा मंत्री
Top Newsबिहार

नीतीश सरकार में इस हफ्ते होने जा रहा है मंत्रीमंडल का विस्तार, उपेंद्र कुशवाहा बन सकते हैं शिक्षा मंत्री

Share
Share

पटना। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार का इसी हफ्ते हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार। दिल्ली में भाजपा  की इस बाबत हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह चर्चा तेज हो गयी है कि मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे के नाम पर मुहर लग गयी है।

वहीं जदयू कोटे से उपेंद्र कुशवाहा का नाम तेजी से मंत्री पद के लिए सामने आया है। संभावना है कि रालोसपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा एक-दो दिनों के भीतर अपनी पार्टी का विलय जदयू में करेंगे। उन्हें जदयू कोटे से शिक्षा मंत्री बनाए जाने की बात तेजी से सियासी गलियारे में चल रही है।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में भाजपा की उच्चस्तरीय बैठक में यह सहमति बनने कि खबर है कि शाहनवाज हुसैन  को भी बिहार में मंत्री बनाया जाएगा। संभव है कि उन्हें वित्त या फिर पथ निर्माण विभाग की जिम्मेवारी सौैंपी जाए।

वर्तमान में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के पास वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार है। वहीं पथ निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के पास है। भाजपा से कई युवा विधायकों के नाम मंत्री पद के लिए चर्चा में हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हीरो राजन कुमार को मिला दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान।

भागलपुर (बिहार) । भागलपुर के स्थानीय गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर में...

बिहार में स्कूल-मंदिर के पास मांस-मछली बिक्री पर बैन: “बच्चों में हिंसक प्रवृत्ति रोकने के लिए”

बिहार सरकार ने शैक्षिक और धार्मिक संस्थानों के पास मांस-मछली की खुली...

2016 की पूर्ण शराबबंदी पर फिर बहस: NDA सहयोगी बोले—इम्प्लीमेंटेशन फेल, राजस्व नुकसान बढ़ रहा

बिहार में 2016 से लागू पूर्ण शराबबंदी पर NDA सहयोगियों ने मुख्यमंत्री...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...