Home झारखण्ड राजेंद्र इंटरनेशनल स्कूल का 11वाँ वार्षिक महोत्सव मनाया गया
झारखण्डराज्य

राजेंद्र इंटरनेशनल स्कूल का 11वाँ वार्षिक महोत्सव मनाया गया

Share
Share

वार्षिक महोत्सव में अभिभावक ही बने मुख्य अतिथि

तेतुलमारी । राजेंद्र इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष विद्यालय ने परंपरा से हटकर एक बेहद सराहनीय और अनूठी पहल की। इस बार कार्यक्रम में स्कूल के अभिभावकों को ही मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के निदेशक डॉ. रंजीत कुमार ने किया। समारोह की शुरुआत सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई।
विद्यालय की ओर से इस वर्ष उन अभिभावकों को ‘Conscious Diligent Parents Award’ से सम्मानित किया गया।जिन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास में निरंतर सक्रिय भागीदारी और जागरूकता दिखाई है।पुरस्कार वितरण शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
निदेशक डॉ. रंजीत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “एक बच्चे की सफलता में स्कूल और माता-पिता दोनों की बराबर की भूमिका होती है। हमने अभिभावकों को मुख्य अतिथि बनाकर यह संदेश देने का प्रयास किया है कि वे हमारे सबसे बड़े मार्गदर्शक और भागीदार हैं। यह पुरस्कार उनकी मेहनत और समर्पण के प्रति हमारा सम्मान है।सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विद्यार्थियों ने देशप्रेम, सामाजिक जागरूकता और लोक संस्कृति पर आधारित कई प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर अभिभावक भावुक और गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।
मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर सम्मानित होने के बाद अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे यादगार पल है,जहाँ स्कूल ने शिक्षा की प्रक्रिया में उनके योगदान को इतनी गरिमा के साथ पहचाना।समारोह कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता एवं स्कूल के निदेशक अजय कुमार सिंह ने किया। राष्ट्रगान के साथ इस ऐतिहासिक वार्षिकोत्सव का समापन हुआ।इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित कर्मचारी व अभिभावक उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...