Home झारखण्ड धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी की विस्तृत बैठक आयोजित
झारखण्डराज्य

धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी की विस्तृत बैठक आयोजित

Share
Share

धनबाद । जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमिटी एवं नगर–प्रखंड स्तर के मोर्चा संगठनों के अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।उक्त कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो तथा धनबाद जिला के पर्यवेक्षक अशोक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी के दायित्व संभालने के बाद उनके प्रथम संगठनात्मक दौरे के क्रम में धनबाद जिला में संगठन की स्थिति की समीक्षा करना तथा आगामी 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत विचार–विमर्श करना रहा।
बैठक में कार्य प्रगति रिपोर्ट के माध्यम से यह निर्णय लिया गया कि 28 दिसंबर को जिला स्तर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सभी पंचायतों एवं वार्डों में कांग्रेस का झंडा फहराया जाएगा तथा पंचायत एवं वार्ड कमिटी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के आवासों पर कांग्रेस का झंडा लगाए जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को सम्मानित किए जाने की भी योजना बनाई गई।
इसके अतिरिक्त बैठक में पार्टी के महत्वपूर्ण संगठनात्मक अभियान “संगठन सृजन” के अंतर्गत चल रही बी.एल.ए-2 (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की गई तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष बजेंद्र प्रसाद सिंह, सुल्तान अहमद, प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा,प्रदेश महासचिव मदन महतो, रविंद्र वर्मा, रामगोपाल भुवानिया, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, मनोज यादव, दुर्गा दास तथा एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
नगर एवं प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों में धनबाद नगर अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र पासवान, केंदुआ–करकेंद नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव, झरिया प्रखंड अध्यक्ष भगवान दास, झरिया नगर अध्यक्ष श्याम कुमार साहू, सिंदरी नगर अध्यक्ष अजय कुमार, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष इंदु अंसारी, निरसा प्रखंड अध्यक्ष डीएन यादव, टुंडी प्रखंड अध्यक्ष आनंद मोदक, पूर्वी टुंडी प्रखंड अध्यक्ष योगेश रजक, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो तथा कतरास नगर अध्यक्ष रंजीत पांडे उपस्थित रहे।
बैठक में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के बीके सिंह, सीता राणा,मनोज हाड़ी,शशि भूषण ,जहिर अंसारी, लक्ष्मण तिवारी, कयूम खान, बिल्किस खानम, माला झा, हरेंद्र शाही, जितेश सिंह, आशीष सिन्हा,कालीचरण यादव, राजेश्वर सिंह यादव , शाहिद कमर, सरफराज आलम, तबरेज खान, मंटू दास, अहमद रिजवी, देवेंद्र पासवान, छोटू सिंह , प्रीतम रवानी,प्रवेंदु सिंह,शाहदा हुसैन , रोहन चौधरी, बि न प्रसाद,संतोष राय , सत्यानंद पांडे, संतोष चौधरी, दीपक कुमार , अरविंद सैनी, इरफान खान चौधरी, बाबू अंसारी, अनूप कुमार पांडेय,रमेश राय, हरेंद्र शाही, गुड़िया खातून, महोहर दास, हरेंद्र शाही, गुड्डू खान, निवास रजवार एवं अन्य उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...

विधानसभा की विशेष समिति के प्रयास से राज्य सरकार के खाते में जमा हुआ 220 करोड़ रुपए राजस्व

धनबाद (झारखंड) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने...