Home झारखण्ड जयपाल सिंह मुंडा की देन हैं अलग झारखंड राज्य – देवेन्द्र नाथ महतो
झारखण्डराज्य

जयपाल सिंह मुंडा की देन हैं अलग झारखंड राज्य – देवेन्द्र नाथ महतो

Share
Share

जयपाल सिंह मुंडा को भारत रत्न एवं उनके जीवन संघर्ष गाथा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग।

रांची। शनिवार 3 जनवरी को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा का 123वीं जयंती मनाया गया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो जयपाल सिंह मुंडा के पैतृक गांव खूंटी टकरा पहुंचे। उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया एवं ग्रामीणों द्वारा टकरा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, फुटबॉल खेल प्रतियोगिता सह श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुये।मौके पर केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा शिक्षा, खेल और राजनीतिक तीनों क्षेत्र में शिखर तक पहुंचकर झारखंड के माटी का नाम रौशन किये। 122 साल पूर्व जंगल झाड़ सुदूर टकरा गांव से निकलकर दुनियां के प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण किये तथा प्रतिष्ठित आईसीएस की परीक्षा पास किये।पढ़ाई के दौरान ही भारतीय हॉकी टीम गठित कर यूरोप और ब्रिटेन के कई यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में विजयी हासिल किये। 1928 के ऑलंपिक में हॉकी में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाकर देश को गौरवांवित किया।शिक्षा और खेल के क्षेत्र में शीर्ष तक पहुंचाने वाले जयपाल सिंह मुंडा ने झारखंड की लूट, शौषण को देख बर्दास्त नहीं किया और अलग झारखंड राज्य गठन आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाने के लिए झारखंड पार्टी का गठन कर सम्पूर्ण झारखंड वासियों को एकजुट किया। जयपाल सिंह मुंडा द्वारा झारखंडियों को राजनीतिक चेतना पैदा करने का ही परिणाम है कि कॉंग्रेस पार्टी के लहर के बावजूद आजाद भारत के पहला विधान सभा चुनाव में 32 सीट तथा लोकसभा में चार सीट जीत कर दुनियां को चौंकाया।जयपाल सिंह मुंडा जीवन भर सतत संघर्ष के लिए संकल्पित थे।अलग झारखंड राज्य जयपाल सिंह मुंडा की देन है।


देवेंद्र नाथ महतो ने मांग किया कि जयपाल सिंह मुंडा के अमूल्य योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाये एवं उनके जीवन की संघर्ष गाथा को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाये।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय संयुक्त संगठन महासचिव मनीष कुमार साहू, जिला अध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर, जिला महासचिव विक्रम महतो, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष विजय नायक, संगठन महामंत्री विश्वकर्मा उरांव, जिला सदस्य विजय कुमार सिंह, जिला सदस्य जयंत जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष बजरंगी कुमार साहू, जिला महामंत्री वीरेंद्र कुमार महतो, जिप सदस्य गुलशन मुंडा, ग्राम प्रधान जॉब कश्यप, झामुमो जिला अध्यक्ष प्रकाश नाग, सदस्य दिलीप तिर्की, जिप सदस्य कल्याण लिंडा, ग्राम सचिव चैतून कश्यप, मनोज कश्यप, सुमित कश्यप के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में दिनदहाड़े आटा मिल कर्मी की गोली मारकर हत्या

धनबाद (झारखंड) : गोंदूडीह ओपी क्षेत्र के खरिकाबाद 7 नंबर हिलटॉप आउटसोर्सिंग...

डीडीसी ने की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की समीक्षा

धनबाद (झारखंड) : उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना...

बाघमारा में औचक निरीक्षण के दौरान दो प्रतिष्ठानों से दो बाल श्रमिक विमुक्त

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार गठित...