Home झारखण्ड बीसीसीएल ने कोयलांचल को बर्बाद किया – जयराम महतो
झारखण्डराज्य

बीसीसीएल ने कोयलांचल को बर्बाद किया – जयराम महतो

Share
Share

प्रदूषण और रोजगार को लेकर जेएलकेएम ने किया अनिश्चितकालीन चक्का जाम

बाघमारा । बीसीसीएल ब्लॉक 2 क्षेत्र अंतर्गत संचालित मधुबन वाशरी में स्थानीय को रोजगार एवं प्रदूषण में कमी की मांग को लेकर रविवार से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने अनिश्चिकालीन चक्का जाम किया।मौके पर डुमरी विधायक सह जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो भी पहुंचे।उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय जनप्रतिनिधि को जिम्मेदार ठहराया।उन्होंने आगे कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन ने ही कोयलांचल को बर्बाद किया हैं।बीसीसीएल गुर्गे पालने का काम करती हैं,नेताओं को चंदा देती हैं और अवैध रूप से लोगों को बसाने का कार्य करती हैं।लेकिन, जब रैयतों की बात आती हैं तब बीसीसीएल प्रबंधन मौन हो जाती हैं।साथ ही इस राज्य में माफियाओं एवं पूंजीपतियों की मनमानी हैं।
चक्का जाम कर आंदोलनरत लोगों का कहना हैं कि आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा कोयला ढुलाई और लोडिंग कार्य के दौरान भारी मात्रा में प्रदूषण फैलाया जा रहा हैं।ट्रकों को बिना ढके चलाया जा रहा हैं।वहीं सड़कों पर पानी का छिड़काव भी नहीं किया जाता हैं।जबकि, स्थानीय लोगों के स्थान पर बाहर के लोगों को काम दिया गया हैं।बढ़ते प्रदूषण से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा हैं एवं इससे खेती बाड़ी भी प्रभावित हैं।इस दौरान मुख्य रूप से बाघमारा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी दीपक रवानी,जेएलकेएम जिला अध्यक्ष शक्ति नाथ महतो, जिला कोषाध्यक्ष पप्पू महतो, रमेश रवानी, विकास कुमार महतो, धनंजय महतो, अभिजीत महतो, हेमंत साव, मुकेश सिंह, डब्लू कुमार महतो, सत्यप्रकाश महतो एवं अन्य भारी संख्या में महिला – पुरुष उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...