Home Breaking News Top News आदिपुरुष मूवी के सेट पर लगी आग,क्या साजिश के तहत लगाई गई आग?
Top Newsमनोरंजनमुंबई

आदिपुरुष मूवी के सेट पर लगी आग,क्या साजिश के तहत लगाई गई आग?

Share
Share

मुंबई। आदिपुरुष मूवी की शूटिंग के दौरान फिल्म सेट पर पहले ही दिन आग लगने की घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में लगी इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म सेट को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

इस बीच कुछ सूत्रों ने आग लगने की घटना के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई है। सूत्रों के हवाले से कहा है कि आखिर पहले दिन फिल्म सेट पर आग कैसे लग सकती है, जबकि पूरी सावधानी बरती गई थी। यह हैरानी भरा है। फिल्म यूनिट के एक सदस्य ने कहा कि इसमें कोई साजिश नजर आती है।

सूत्रों का कहना है कि किसी भी अनहोनी को लेकर सावधानी के सारे उपाय किए गए थे। फिर कैसे आग लग गई? फिल्म को लेकर सैफ अली खान के एक बयान पर उठे विवाद के चलते भी तमाम आशंकाएं जाहिर की जा रही हैं। सैफ अली खान ने कहा था कि इस मूवी में रावण के मानवीय पहलुओं को दिखाने का प्रयास किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय। मुंबई। आर्या...

हीरो राजन कुमार को मिला दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान।

भागलपुर (बिहार) । भागलपुर के स्थानीय गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर में...

पंचायत सीजन 4 का धमाल: 6 आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स जीते, फुलेरा फिर नंबर 1!

पंचायत सीजन 4 ने आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स 2026 में 6 बड़े अवॉर्ड्स...