Home Breaking News Top News मुरादाबाद : तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो की मौत
Top Newsउत्तर प्रदेश

मुरादाबाद : तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो की मौत

Share
Share

उत्तर प्रदेश। मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र और भोजपुर की सीमा पर चट्टा पुल के पास देर रात तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत नाजुक होने पर तीन को हायर सेंटर रेफर किया गया। सभी लोग रिश्तेदार के दफन कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे थे सूचना से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मैनाठेर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के इरफान अहमद राजमिस्त्री हैं। मंगलवार को भोजपुर के नाहटौरा गांव में उनकी रिश्तेदारी में किसी की मौत हो गई। वे अपनी पत्नी बिलकिस जहां भाई उस्मान उसकी पत्नी छोटी के साथ बोलेरो से वहां गए थे मंगलवार देर रात सभी लोग वापस लौट रहे थे।

कार को चालक समीर चला रहा था। रात पौने बारह बजे भोजपुर थाना क्षेत्र और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बॉर्डर स्थित चट्टा पुल के पास जैसे ही उनकी गाड़ी पहुंची चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

चीख-पुकार सुनकर सिविल लाइंस और भोजपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची घायलों को जिला अस्पताल में भिजवाया जहां डॉक्टरों ने बिल्किस जहां और छोटी को मृत घोषित कर दिया सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रामनगरी अयोध्या दीपोत्सव: 26 लाख दीयों के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीये जलाकर दो गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड...

दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, श्रद्धा और एकता का बना अद्भुत नज़ारा

अयोध्या में दीपोत्सव 2025 की भव्य शुरुआत हुई, जहां 26 लाख दीयों...

लखनऊ से निकली ब्रह्मोस मिसाइलें, पाकिस्तान के हर क्षेत्र पर नजर – राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप का...

लखनऊ की ब्रह्मोस यूनिट से निकली पहली मिसाइल खेप, योगी और राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से बनी पहली मिसाइल...