Home झारखण्ड खेलो इंडिया ट्राइवल गेम्स के लिए आदिवासी खिलाड़ियों का चयन 9 जनवरी को रांची में।
झारखण्डराज्यस्पोर्ट्स

खेलो इंडिया ट्राइवल गेम्स के लिए आदिवासी खिलाड़ियों का चयन 9 जनवरी को रांची में।

Share
Share

एथलेटिक्स, फुटबॉल,हॉकी, तीरंदाजी,तैराकी,भारोत्तोलन,कुश्ती खेलों में ले सकेंगे भाग।

रांची। भारत सरकार युवा और खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया ट्राइवल गेम्स के प्रथम संस्करण के आयोजन माह फरवरी 2026 में किया जाना प्रस्तावित है। झारखंड खेल प्राधिकरण द्वारा उक्त आयोजन में झारखंड राज्य की टीम की भागेदारी को लेकर राज्य के योग्य ( पुरुष एवं महिला) खिलाड़ियों का ट्रायल 09 जनवरी को प्रातः 07 बजे रांची के विभिन्न स्टेडियमों में आयोजित किया गया है।

एथलेटिक्स एवं फुटबॉल – बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी रांची।

हॉकी – आवासीय बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र, एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम बरियातू रांची।

तैराकी – वीर बुद्धू भगत एक्वेटिक स्टेडियम खेल गांव होटवार रांची।

तीरंदाजी – ऑक्सीजन पार्क अवस्थित मैदान मोरहाबादी रांची।

भारोत्तोलन – खेल गांव बेटलिफ्टिंग हॉल,बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, टावर नंबर – 2, खेल गांव होटवार, रांची।

कुश्ती – गणपत राय इनडोर स्टेडियम , खेल गांव होटवार रांची।

नियम एवं शर्तें :-

1.आवेदक (खिलाड़ी) झारखंड राज्य का स्थायी निवासी एवं अनुसूचित जनजाति का सदस्य होना चाहिए।

2.आवेदक (खिलाड़ी) अपने साथ पहचान पत्र ,राज्य सरकार द्वारा निर्गत आवासीय एवं अनुसूचित जनजाति से संबंधित प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं उसकी छाया प्रति अपने साथ लाना सुनिश्चित करेंगे।मांगे जाने पर विहित प्रपत्र के साथ स्वहस्ताक्षरित छाया प्रति जमा करेंगे।

  1. उक्त प्रकिया Open Age Category के तर्ज पर होगी।
  2. खिलाड़ी अपना जन्म प्रमाण पत्र (मैट्रिक प्रमाण पत्र) लाना सुनिश्चित करेंगे।
  3. सभी आवेदक चयन हेतु उपस्थिति के दौरान चयनकर्ताओ के निदेशों का अनुपालन करेंगे।
  4. आवेदक खिलाड़ी चयन स्थल पर आवश्यक खेल किट (पोशाक) के साथ उपस्थित होंगे।
  5. उक्त चयन प्रकिया में किसी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...