Home झारखण्ड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने “अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप” का किया शुभारंभ।
झारखण्डराज्य

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने “अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप” का किया शुभारंभ।

Share
Share

वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण को लेकर विशेषज्ञ और आम जनता “अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप” पर दे सकेंगे अपने सुझाव।

सर्वश्रेष्ठ तीन सुझाव देने वाले को किया जाएगा सम्मानित।

मजबूत राज्य की नींव सिर्फ योजनाओं से नहीं बल्कि जन-भागीदारी से रची जाती है।

समावेशी बजट लागू करने की दिशा में हो रहा सतत् प्रयास।

  • हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री।

रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के लिये आम जनता का बहुमूल्य सुझाव प्राप्त करने हेतु “अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप” का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मजबूत राज्य की नींव सिर्फ योजनाओं से नहीं बल्कि जन-भागीदारी से रची जाती है। इसी विश्वास के साथ राज्य सरकार आम जनता की सहभागिता से राज्य में समावेशी बजट लागू करने की दिशा में सतत् प्रयास कर रही है।

सर्वश्रेष्ठ तीन सुझाव देने वाले को किया जाएगा सम्मानित

उक्त पोर्टल /ऐप एवं सोशल मीडिया के माध्यमों यथा- वाट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स आदि से आम जनता दिनांक 17.01.2026 तक झारखण्ड राज्य के बजट के गठन में अपना बहुमूल्य सुझाव देकर महती भूमिका निभा सकती है। विशेषकर आम जनता से प्राप्त राजस्व संवर्द्धन से संबंधित सुझाव राज्य को आर्थिक दृष्टि से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते है। तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम किया जायेगा।

जन भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले वित्तीय वर्ष से पोर्टल के माध्यम से आम जनता से सुझाव प्राप्त करने की कार्रवाई 15 नवंबर से प्रारंभ की जाय, ताकि बजट निर्माण में राज्य के सुदूर क्षेत्रों से भी जन-भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर वित्त मंत्री, मुख्य सचिव, सचिव (व्यय), सचिव (संसाधन), विशेष सचिव एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देवघर लूटकांड के चार आरोपी गिरफ्तार,एक की मौत।

देवघर । मोहनपुर थाना क्षेत्र के जयपुर मोड़ के पास हुए चर्चित...

दृष्टि ट्रैवल्स और सर्विसेस द्वारा क्रूज बाजार 2.0 का आयोजन।

रांची : दृष्टि ट्रेवल्स और सर्विसेस द्वारा तिरुन ट्रेवल मार्केटिंग रॉयल कैरीबियन...

झारखंड के टॉपर सन्नी कुमार वर्मा को गुलाम मुस्तफा ने किया सम्मानित।

₹10,000 देने की घोषणा। रांची । झारखंड के टॉपर सन्नी कुमार वर्मा...

माता जानकी भारतीय संस्कृति में आदर्श नारी के रूप में पूजी जाती हैं – ब्राह्मण महासभा

रांची । बाबा विद्यापति स्मारक समिति कचहरी चौक स्थित प्रधान कार्यालय में...