तेतुलमारी । तिलाटांड़ निवासी किराना स्टोर के मालिक अर्जुन महतो पर शनिवार को बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर घायल कर दिया।वारदात तेतुलमारी थाना क्षेत्र का हैं और यह घटना राजगंज कतरास मुख्य मार्ग पर घटित हुई हैं।जानकारी के अनुसार शक्ति चौक के समीप स्थित अपने किराने की दुकान बंद कर अर्जुन महतो घर लौट रहें थे।इसी क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने अर्जुन महतो पर हमला कर घायल कर दिया।दुकानदार अर्जुन महतो को तीन गोली मारी गई।जिनमें से दो गोली बायें हाथ में लगने की सूचना हैं।मौके पर तेतुलमारी पुलिस पहुंची एवं घायल दुकानदार को धनबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना शनिवार की रात करीब 10 से 11 बजे की बीच की बतायी गयी।जब राशन दुकान बंद कर दुकानदार अपने घर के लिए निकला।किसी प्रकार की लुटपाट होने की जानकारी नहीं हैं।गोली चलाने की वजह की जांच पड़ताल पुलिस कर रहीं हैं।
Leave a comment