Home Breaking News विदेशी सेलेब्रिटीज को विदेश मंत्रालय की नसीहत, कहा- बिना जानकारी के बयानबाजी करना गलत
Breaking Newsराष्ट्रीय न्यूज

विदेशी सेलेब्रिटीज को विदेश मंत्रालय की नसीहत, कहा- बिना जानकारी के बयानबाजी करना गलत

Share
Share

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने किसान आंदोलन पर बयान बाजी करने वाले विदेशी सेलिब्रेटिज को कड़ी नसीहत दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बिना जानकारी के अनावश्यक बयानबाजी न करें। संसद में पर्याप्त चर्चा के बाद किसान बिल पारित किए गए हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन तीनों कृषि कानूनों पर देश के छोटे हिस्से के किसानों को कुछ शंकाएं है, जिसे लेकर सरकार किसानों के प्रतिनिधियों से ग्यारह बार बात कर चुकी है। साथ ही कहा कि किसानों के प्रदर्शन पर कुछ स्वार्थी समूह भारत के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय समर्थन को एकजुट कर रहे हैं। भारतीय पुलिस बल ने विरोध प्रदर्शन के दौरान संयम बरता और कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए।

इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस आंदोलन को भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के संदर्भ में देखना चाहिए और इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सरकार के प्रयास जारी है। मंत्रालय ने कहा कि सोशल मीडिया पर सनसनीखेज तरीके को सेलेब्रिटी और अन्य के द्वारा अपनाना उनके गैर जिम्मेदाराना रवैयेको दिखाता है।

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रोटरी मे नि:शुल्क नेत्र शिविर में 36 मरीजों को मिली नेत्र ज्योति

गुना (मध्यप्रदेश) जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति के अंर्तगत रोटरी क्लब एवं सदगुरु...

हरजिंदर सिंह हत्याकांड : किशन गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार

अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेश...

इंदिरासागर 20 फीट की मुख्य नगर में गिरी कार

खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र के नलवा गांव के पास इंदिरासागर...

Mumbai: कंधार विमान अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने वाली मुंबई पुलिस को नहीं मिला घोषित इनाम

कंधार विमान IC814 अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने वाली मुंबई पुलिस को...