Home झारखण्ड अपराधियों पर कसा कानून का शिकंजा, वर्ष 2025 में धनबाद पुलिस ने 1799 को भेजा जेल।
झारखण्डराज्य

अपराधियों पर कसा कानून का शिकंजा, वर्ष 2025 में धनबाद पुलिस ने 1799 को भेजा जेल।

Share
Share

धनबाद। जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से धनबाद पुलिस ने वर्ष 2025 में सख्त और व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त कुल 1799 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जो जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस ने संगठित अपराध, हत्या, लूट, डकैती, चोरी, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर क्राइम, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया। सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने वांछित, फरार एवं आदतन अपराधियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

इस सम्बन्ध में एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि धनबाद पुलिस की प्राथमिकता आम जनता को सुरक्षित माहौल देना है। अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा। किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, न्यायालय से संबंधित आदेशों के अनुपालन और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस की सक्रिय गश्त, तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना तंत्र को मजबूत करने का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 मे गिरफ्तार कुल 1799 अभियुक्तों में कई कुख्यात और लंबे समय से फरार अपराधी भी शामिल रहे हैं। इस कार्रवाई से न केवल अपराधियों में भय का माहौल बना है बल्कि आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।

एसएसपी प्रभात कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपराध से संबंधित किसी भी सूचना को बिना संकोच पुलिस के साथ साझा करें। पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही धनबाद को अपराध मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...