Home झारखण्ड झरिया विधायक पुत्री ने किया कंबल वितरण।
झारखण्डराज्य

झरिया विधायक पुत्री ने किया कंबल वितरण।

Share
Share

झरिया (धनबाद) : मंगलवार को बढ़ती कड़ाके की ठंड को देखते हुए झरिया विधायक रागिनी सिंह की बड़ी बेटी शताक्षी सिंह ने झरिया विधानसभा क्षेत्र के भौरा स्थित गौरखुटि कुष्ठ बस्ती पहुँची। जहाँ शताक्षी सिंह ने जरूरतमंद,गरीब एवं श्रमिक वर्ग के लोगों के बीच मकर संक्रांति के अवसर पर चूड़ा गुड व कंबल का वितरण किया।शताक्षी ने कहा कि इस भीषण ठंड में संघर्ष और सेवा से जुड़े इन हाथों को थोड़ी-सी भी राहत मिल सके।इसी करुणा, संवेदना और सेवा-भावना के साथ यह कार्य किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से उमेश यादव, अभिषेक पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles