Home क्राईम मोतिहारी में तीन शराब कारोबारी समेत सात शराबी गिरफ्तार।
क्राईमबिहारराज्य

मोतिहारी में तीन शराब कारोबारी समेत सात शराबी गिरफ्तार।

Share
Share

मोतिहारी (बिहार) : पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं।इसी क्रम में आदापुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब कारोबार और सेवन के मामलों में कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 33 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब भी बरामद की है थानाध्यक्ष पप्पू पासवान के नेतृत्व में की गई छापेमारी में तीन शराब कारोबारियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में रामजी सिंह (पिता पथल सिंह) और बिगन मियां (पिता मुख्तार मियां), दोनों निवासी मूर्तियां तथा राहुल कुमार (पिता प्रहलाद प्रसाद), निवासी श्यामपुर बाजार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार राहुल कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास है और वह आदापुर थाना कांड संख्या 354/2025 में नामजद रहा है। इसके अलावा शराब सेवन के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दिलदार आलम (मूर्तियां), अवधेश राम (लक्ष्मीपुर), नंदन पासवान (बिशुनपुरवा), कमाल अंसारी (शेखबा टोला) चारों थाना आदापुर के अलावा सुरेश कुमार (गमहरिया, थाना दरपा), लाल बहादुर साह (बलुआ, थाना रामगढ़वा) तथा तबरेज अंसारी (छतबा, थाना कलैया, नेपाल) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराब, हथियार और मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

19.50 लाख की ठगी,आरोपी गिरफ्तार।

धनबाद । रविवार को सरायढेला थाना अंतर्गत जगजीवन नगर निवासी मनोज प्रसाद...

एनटीपीसी,अडाणी और सीसीएल जैसी कंपनियों को सरकार दे रही हैं संरक्षण – पूर्व विधायक

सरकार और कांग्रेस पार्टी पर लगाये गंभीर आरोप। रांची । हजारीबाग के...

नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला व डॉ स्वतंत्र कुमार का अभिनंदन।

धनबाद । रविवार को बाघमारा अंचल चित्रगुप्त महापरिवार ट्रस्ट के दर्जनों महिला,...

जलसहियाओं ने मनाया विश्व जल दिवस।

धनबाद । मधुबन थाना क्षेत्र में टुण्डू पंचायत अंतर्गत माझलीटांड छठ घाट...